Football

पिंपल्स को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपाय। pimple ko khatam karne ke upay

पिंपल की समस्या आम तौर पर युवाओं में ज्यादा देखने को मिलती हैं। यह कभी-कभी युवावस्था के बाद भी हो सकती है।

युवावस्था में पिंपल्स की समस्या होना आम बात है। यह किसी में कम तो किसी में ज्यादा होती है। 

पिंपल के उपाय


आपने भी नोटिस किया होगा कि आपके ज्यादातर दोस्तों में भी यह समस्या होगी। किसी में मामूली होगी तो किसी में बहुत ज्यादा होगी। पिंपल की समस्या में घबराने वाली कोई बात नहीं है।यह कुछ समय बाद अपने आप ही कम हो जाती है।


पिंपल्स की समस्या लगभग 16 से 30 साल की उम्र के लोगों में मुख्य रूप से देखी जाती है। इनमें से कई लोगों को हर दूसरे दिन पिंपल्स होने की समस्या होती है।

हर दूसरे दिन पिंपल निकल ले से ऐसे लोगों का कॉन्फिडेंस कम हो जाता है। और ऐसे लोग कई बार घर से बाहर निकलने में भी हिचकिचाते है।

ज्यादातर मौकों में पिंपल्स के जाने के बाद उसके दाग धब्बे भी कुछ समय के भीतर या कुछ दिनों में चले जाते हैं। पर कुछ मोको में यह नहीं जाते।

पिंपल की समस्या उन लोगों में ज्यादा होती है जिनकी स्किन अधिक ऑइली होती है। यह ड्राई स्किन और नॉर्मल स्किन वाले लोगों में कम होती है।

ऑइली स्किन वाले लोगों में त्वचा में से ज्यादा ऑयल निकलने की वजह से त्वचा के रोम छिद्र अक्सर ब्लॉक हो जाते हैं जिससे पिंपल्स की समस्या होती है।

पिंपल्स होने के कारण

1. ज्यादा तला-भूना खाना
तला ना खाएं


युवाओं में तला हुआ खाने की आदत ज्यादा होती है। युवा मुख्य रूप से खाने पर कम ध्यान देते हैं 

ज्यादा तला हुआ और ऑयली फूड खाने से आपकी त्वचा ऑयली हो जाती है। जिससे आपको पिंपल की समस्या ज्यादा होती है।

जंक फूड खाने से भी पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। क्योंकि लगातार जंक फूड खाने से आपका डाइजेशन सिस्टम खराब होने लगता है। जिससे आपके पिंपल्स की समस्या पर नकारात्मक असर पड़ता है।

अधिक मात्रा में तला हुआ और ऑयली फूड खाने से आपके शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है जिससे भी पिंपल की समस्या बढ़ती है।

2. चेहरे पर धूल मिट्टी जम जाना
पोलूसन


चेहरे पर पिंपल होने की एक वजह प्रदूषण और धूल मिट्टी भी है। आप जब भी घर के बाहर निकलते है। तब चेहरे पर प्रदूषण के कारण कार्बन के और धूल मिट्टी के छोटे-छोटे कन चिपक जाते हैं।

 जिससे आपके रूम छिद्र बंद हो जाते हैं। परिणाम स्वरूप आपकी स्किन ठीक से सास नहीं ले पाती। और उस जगह पर आपको पिंपल हो जाता है।

इससे बचने के लिए आपको प्रदूषण वाली जगह पर और जिन जगहों पर धूल मिट्टी उद रही हो। उन जगहों पर किसी कपड़े से अपने मुंह से ढक लेना चाहिए।

घर से जाते समय और घर आते समय आपको अपने मुंह को ठंडे पानी से जरूर धो लेना चाहिए। जिससे आपको पिंपल्स की समस्या कम होगी।क्योंकि ठंडे पानी से मुंह धो लेने के कारण आपकी स्किन साफ हो जाएगी।


3. ज्यादा चाय कॉफी पीने से भी हो सकते हैं पिंपल
ज्यादा चाय कॉफी पीने से भी हो सकते हैं पिंपल

अब को यह जानकर हैरानी होगी कि चाय कॉफी पीने से भी आपको पिंपल हो सकते हैं।चाय कॉफी की तासीर गर्म होती है जो पिंपल को बढ़ावा देती है। चाय कॉफी पीने से शरीर में से सबुम नामक तत्व बनने लगता है। पिंपल की समस्या को बढ़ावा देता है।

4. धूम्रपान करना और शराब पीना
धूम्रपान करना और शराब पीना


धूम्रपान करने से और शराब पीने से आपके पिंपल की समस्या विकराल रूप ले सकती है।धूम्रपान करने से और शराब पीने से आपके चेहरे की त्वचा पर बहुत खराब असर होता है।

अधिक धूम्रपान करने से आपके चेहरे पर खड्डे भी पढ़ सकते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप धुम्रपान न करे तथा शराब ना पिए। 

यह न सिर्फ आपकी पिंपल की समस्या को कम करेगा बल्कि अब की सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाएगा।

5. हस्तमैथुन करना

हस्तमैथुन करने से आपको पीपल की समस्या होगी ही होगी।
अगर आपको पिंपल की समस्या दूर करनी है तथा शारीरिक कमजोरी से बचना है तो आपको हस्तमैथुन की आदत को छोड़ना होगा।

ज्यादा हस्तमैथुन करने पर पिंपल्स हटाने का कोई भी उपाय आपको काम नहीं आएगा।


कील मुंहासे/पिंपल्स के प्रकार

कील मुंहासे कई प्रकार के होते हैं कुछ बड़े तो कुछ छोटे होते हैं उनके प्रकार के आधार पर कील मुहांसों को ठीक करने के उपाय भी अलग-अलग हो सकते हैं।


1. दाना या फुसी पिंपल


 यहां हल्के लाल रंग के तथा साइज में छोटे होते हैं। यह शुरुआत में कठोर होते हैं। फिर धीरे-धीरे इनकी रेडनेस कम होने लगती है और इनमें पस भर जाता है। दाना या फूसी  पीपल का अनुभव लगभग सभी लोगों ने किया होता है। आमतौर पर यह सबसे ज्यादा होते हैं

2.गुलाबी पिंपल्स
गुलाबी पिंपल्स


नाम से ही मालूम पड़ता है कि यह पिंपल हल्के गुलाबी रंग के होते हैं। यह साइज में काफी बड़े हो सकते हैं।

यह बहुत सेंसिटिव और पेनफुल होते हैं।इनको को जरा सा टच करने पर भी आपका दर्द हो सकता है

3.ब्लैकहेड
ब्लैकहेड


ब्लैकहेड भी एक प्रकार के पिंपल्स ही होते हैं। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है इनका ऊपर का भाग काले रंग का होता है।

यह मुख्य रूप से नाक पर ज्यादा होते हैं। इनका ऊपर का भाग काला तथा इनका अंदर वाला भाग सफेद होता है। यह पेनफुल नहीं होते या इनमें में दर्द नहीं होता।

पर यह त्वचा की सुंदरता को जरूर खराब करते हैं। त्वचा की सुंदरता को बनाए रखने के लिए हमें इन्हें भी हटाना जरूरी होता है।


पिंपल्स को जड़ से ठीक करने के उपाय

1. पिंपल्स के लिए नींबू का प्रयोग
पिंपल्स के लिए नींबू का प्रयोग


नींबू में सिट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तथा नींबू विटामिन सी का प्रमुख स्रोत माना जाता है।
नींबू को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स तथा उसके दाग धब्बे दूर करने में मदद मिलती है। 

तथा नींबू शरीर में मेलेनिन को उत्पादन को रोककर चेहरे की सुंदरता बढ़ाता है। नींबू ऑइली स्किन वालो के लिए अधिक फायदेमंद होता है नींबू विटामिन सी का प्रमुख स्त्रोत होने की वजह से यह चेहरे से अतिरिक्त ऑयल बाहर निकलता है। जो पिंपल की समस्या को दूर करने में काफी हेल्पफुल होता है।

नींबू को एलोवेरा के साथ लगाने से अधिक फायदा मिलता है।इसको को चेहरे पर आधे घंटे से ज्यादा नहीं लगाना चाहिए। वरना यह आपकी त्वचा को ड्राई बना सकता है।

नींबू को ड्राई तत्व वालों को और अधिक सेंसिटिव त्वचा वालो को नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से उनकी त्वचा को नुकसान हो सकता है।

उपयोग: 
एक नींबू ले,
उसे बीच में से काट ले,
फिर आधे नींबू को निचोड़ लें,
इसमें २ चमच एलोवेरा जेल मिलाए,
इसमें एक चमच शहद मिलाएं,
तीनो को अच्छे से मिलाएं,
फिर इसे चेहरे पर लगाएं,

इसे ३० मिनट से ज्यादा चेहरे पर ना लगाएं।

2. पिंपल्स में एलोवेरा का उपयोग
पिंपल्स में एलोवेरा का उपयोग


एलोवेरा में भारी मात्रा में मोसच राइजिंग गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा को पोषण देने का काम करता है तथा त्वचा पर जमी गंदगी को निकालता है।

एलोवेरा ड्राई स्किन और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए अधिक उपयोगी है क्योंकि यह त्वचा की ड्राइनेस को दूर करता है।

एलोवेरा को रात को चेहरे पर लगाकर सो जाए और सुबह उठके इसे धो ले। धीरे धीरे आपको इसका परिणाम दिखने लगेगा। आपके चेहरे पर से पिंपल्स और दाग धब्बे दूर होने लगेंगे।

उपयोग:

एक एलोवेरा की डंडी ले,
उसे बीच में से काटले,
फिर उसमे से एओवरा का जो जेल वाला भाग होता है उसे निकाल ले,
फिर उस मिक्सी में पीस ले, 
फिर इसे रेफ्रिजरेटर में रख दे,
ठंडा होने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं।

3. नीम से पिंपल्स को ठीक करने का उपाय
नीम से पिंपल्स को ठीक करने का उपाय


नीम स्वाद में कड़वा होता है और इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

नीम चेहरे पर से पिंपल्स के बैक्टीरिया को हटाता है। नीम के पानी से नहाने से आपके पिंपल की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।

नींम के पानी को सर पर लगाने से आपके डैंड्रफ यानी खुश्की की समस्या का भी निवारण हो जाता है।

इसके लिए आप 2 से 3 लीटर पानी में 50 से 100 नीम की पत्तियां डाल दें और उसे खूब उबाले। उबालने के बाद पानी ने से नीम की पत्तियों को निकाल ले और उस पानी को आप अपने नहाने के पानी में मिला ले। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके पिंपल और खुश्की की समस्या कम हो जाएगी।

उपयोग:
कम से कम 50 से 100 नीम की पत्तियां ले,
उसे 2 लीटर पानी में डाल दे,
इसे गैस पर उबालने के लिए छोड़ दे,(याद रखे इसे उबालना है सिर्फ गर्म नहीं करना)
पानी का कलर हल्का नीला होने के बाद इसे उतार ले,
इसे अपने नहाने के पानी में मिला ले,
फिर इस पानी से नहाएं,

4.सुबह उठते ही पिए गर्म पानी 
सुबह उठते ही पिए गर्म पानी


आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सुबह उठते ही गर्म  पानी पीने से भी आपकी पिंपल की समस्या कम हो जाती है।

सुबह उठते ही कम से कम तीन से चार ग्लास गर्म पानी पीने से आपकी आंतों की अच्छे से सफाई हो गई है।जो आपके पिंपल्स को कम करने में मदद करती है।

सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने से आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।जो आपको अच्छा दिखने में मदद करता है।

हर रोज गुनगुना पानी पीने से आपका पाचनतंत्र स्वस्थ रहता है ।जो आपको अन्य कई समस्यायों का नियंत्रण रखने में मदद रूप बनता है

उपयोग:

सुबह उठते ही लगभग १ लीटर पानी को गुनगुना करे,
आप चाहे तो इसमें हल्दी,नींबू और शहद मिला सकते है। इससे अधिक फायदा होगा।
फिर इस गुनगुने पानी को बैठकर पीले


5. बर्फ से करे पिंपल का उपाय
बर्फ से करे पिंपल का उपाय


बर्फ तो आप सब के घर में होगी ही ना दोस्तो,अगर नहीं है तो आप इसे पड़ोसी से भी के सकते है। क्योंकि यह आपकी पिंपल की समस्या को कम करने में मदद कर सकती है।

बर्फ को चेहरे पर पिंपल वाली जगह पर कुछ सेकंड रखने से पिंपल में फायदा होता है ऐसा करने से पिंपल की लालिमा कम हो जाती है।और पिंपल पर जमी गंदकी और ऑयल निकाल जाता है।

उपयोग:

एक छोटा बर्फ का टुकड़ा ले,
उसे एक कपड़े में लपेट लें,
उसे पिंपल वाली जगह पर धीरे से रखे,
ध्यान रखे आपको मसाज नहीं करनी इससे पिंपल फुट सकता है।
कुछ सेकंड बाद इसे हटाले,
ऐसा ३ बार करे,

6. सफेद टूथपेस्ट का प्रयोग
सफेद टूथपेस्ट का प्रयोग



जी हां आपने सही पढ़ा।सफेद टूथपेस्ट को भी आप पिंपल की समस्या में प्रयोग ला सकते है। टूथपेस्ट को सीधे अपने पिंपल पे लगा दे।टूथपेस्ट चेहरे पर लगाने से आपको उस जगह पर ठंडा महसूस होगा।

उपयोग:
थोड़ा सा टूथपेस्ट ले, 
१ चमच एलोवेरा जेल ले,
इन दोनों को मिला दे,
फिर इसे पूरे चेहरे पर लगाएं,
३० मिनट तक छोड़ दे,
फिर इसे ठंडे पानी से धो ले।

तो इस प्रकार आप कुछ उपायों को अपनाकर आपने पिंपल की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते है और स्वस्थ त्वचा पा सकते है।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और कमैंट्स में अपने सुझाव देना ना भूले।




Previous
Next Post »

1 Post a Comment:

Click here for Post a Comment
Health Sky
admin
19 मई 2020 को 9:10 pm बजे ×

Nice

Congrats bro Health Sky you got PERTAMAX...! hehehehe...
Reply
avatar

Random Posts